जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के अगरौरा गांव में रविवार को भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भुगृनाथ पाठक के नेतृत्व में किया गया।
उपाध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का उत्तम कार्य है। ठंड को देखते हुए वृद्ध महिला व पुरूष को कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अतुल सिंह, विकास पाठक, डा. विरेन्द्र पाठक, राकेश पाठक, प्रेमचन्द्र पाठक, विमल, राम आश्चर्य, विनोद कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया।





DOWNLOAD APP