जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति/समाजसेवी एवं बसपा नेता अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
अशोक सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में बड़ी यातनायें सही। जेलों में अपनी जिन्दगी काटा। फांसी पर हंसते हंसते चढ़ गये। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वह कुर्बानी व्यर्थ न जाए।
विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि भारत देश पश्चिम के ऊंटों और भेंड़ों का सैकड़ों सालों तक चरागाह बना रहा। उन ऊंटों और भेड़ों को भगाने के लिए हमारे सेनानियों ने यातनाएं सहकर जो बागवानी लगाई है वह फिर से उजाड़ न होने पाये। जब तक राष्ट्र है तभी तक हमारा अस्तित्व है। सबके दिलों में राष्ट्रहित सर्वोपरि होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। संचालन प्रधानाध्यापक विनोद पाण्डेय ने किया इस अवसर पर कंसराज यादव, सियाराम दुबे, बच्चन सिंह, विवेक कुमार शुक्ल, विनय कुमार पाण्डेय, संगीता सिंह, सीमा सिंह, सभाजीत गौतम, अंजनी कुमार पाठक, पेशकार गौतम, तालुकदार दूबे, गिरीश दूबे आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP