जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली-मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी जन जागरण कार्यक्रम के लिए प्रदेश भ्रमण टीम के साथ जनपद के तिलकधारी महाविद्यालय बलरामपुर हाल में विशाल सभा करके पुरानी पेंशन बहाली के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के साथ हुई बैठक में विस्तार से चर्चा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक ने बताया कि सरकार की नीति एवं नियत कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को हीला हवाली कर लटकाना चाहती है। समस्या निराकरण के लिए गठित समिति में नामित अधिकांश नौकरशाह स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कनिष्ठ अधिकारियों को प्रतिभाग के लिए भेजते थे जिसका संगठन ने पुरजोर विरोधकर सरकार की निर्णायक इच्छा शक्ति पर संदेह व्यक्त करते हुए बैठक का बहिष्कार भी किया। संगठन के कड़े रुख पर समिति के सदस्य बैठक में आने पर पुरानी पेंशन बहाली के बिंदु से इतर एनपीएस की कमियों पर चर्चा करके दूर करने का प्रस्ताव किया जिसका विरोध करके मात्र पुरानी पेंशन बहाली पर ही बात का प्रस्ताव संगठन स्तर पर किया गया। फलस्वरूप अभी तक संगठन की मांग पर समिति निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंची।
सरकार की नीयत को देखते हुए प्रांतीय स्तर पर पुनः संघर्ष का निर्णय लिया गया जिसमें दिनांक 21 जनवरी 2019 को प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के पश्चात दिनांक 28 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध एवं अगले चरण में 6 फरवरी से एक सप्ताह तक हड़ताल होगी। फिर भी सरकार नहीं चेती तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी। संयोजक हरि किशोर तिवारी ने उपस्थित कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों के संगठन को घोषित कार्यक्रम को सफलता से चलाने का आवाहन किया।
प्रान्तीय भ्रमण टीम के आगमन पर आयोजित आम सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तदोपरान्त जनपद शाखा के पदाधिकारियों द्वारा प्रान्तीय संयोजक के साथ भ्रमण टीम के सदस्यों का माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्षएवं मंच के संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुक पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संघर्ष के निर्धारित कार्यक्रम को जनपद में सफलता से चलाए जाने का भरोसा प्रान्तीय पदाधिकारियों को दिया।
सभा को डॉ. समर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कहा कि अनुशासित होकर संघर्ष करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सभा को इंजीनियर बी0एन0सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, प्रान्तीय मंत्री प्रदीप कुमार सिंह अटेवा, प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ रामकृष्ण सिंह, चंद्रशेखर सिंह जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इंजीनियर अशोक कुमार, लल्लू सोनकर, महेंद्र प्रसाद, सुशील उपाध्याय, इंजीनियर आरपी पांडे, सरिता सिंह, शरद पटेल, अखिलेश सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, इंजीनियर केडी यादव, केके त्रिपाठी, राजेश सिंह, संदीप श्रीवास्तव, जय प्रकाश गुप्ता, सभाजीत यादव, मनीष कुमार सिंह, अश्वनी जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
सभा अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने सभा को सम्बोधित करते हुए प्रान्त से आये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया एवं पेंशन बहाली के लिए प्रान्त से घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। सभा का संचालन संरक्षक सीबी सिंह ने किया।





DOWNLOAD APP