जौनपुर: पदयात्रा का स्वागत करेंगे सपा कार्यकर्ता | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा (बीपी मंडल) 14 जनवरी को वाराणसी से चलकर जौनपुर की सीमा पर आ रही है।
पदयात्रा का का स्वागत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी करेंगे। इसके बाद त्रिलोचन महादेव के पास जंगी महाविद्यालय पर रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 15 जनवरी को जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। शहर में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता पदयात्रा को गौराबादशाहपुर से आजमगढ़ की ओर रवाना करेंगे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
इस मौके पर श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, राजनाथ यादव, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, प्रिंशू यादव, शिवसंत यादव, नन्दलाल यादव, गजराज यादव आदि उपस्थित रहे।