जौनपुर: महिला ने अपने तीन साल के बेटे को गोमती नदी में फेंका | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर में स्थित शास्त्री पुल से गुरुवार को दोपहर एक महिला अपने तीन साल के बेटे को गोमती नदी में फेंक दिया। नदी में मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने बालक को सकुशल बचा लिया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट मोहल्ला निवासी गुड्डू यादव नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उनकी पत्नी गुडिय़ा अपने बच्चों के साथ रहती है। घटना के पत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे गुडिय़ा अपने तीन साल के पुत्र नमन के साथ शास्त्री पुल पर पहुंची। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने बेटे को गोंद से उठाकर नदी की बीच धारा में फेंक दिया।
संयोग था कि घटना के वक्त पुलिस के नीचे मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। बच्चे को नदी में गिरते ही मछुआरों ने उसे बचा लिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। बच्चे को लेकर लोग पास में ही स्थित महिला के घर पहुंच गए और उसे बालक को सौंप दिया।