केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के सरायबीरू गांव निवासी उमेश कुमार यादव (28 वर्ष) पुत्र राम आसरे यादव की बाइक से गिरकर मौत हो गयी।

उमेश यादव सोमवार की रात सरकी गांव में किसी शादी में मीठा बनाने गया हुआ था। देर रात मीठा बनाने के बाद वह बाइक से 12 बजे रात को घर वापस आ रहा था। अकबरपुर के दलित बस्ती के अंधा मोड़ के पास असंतुलित होकर सड़क के किनारे गिर गया। जिसके फलस्वरूप उसकी मौत हो गयी।
मंगलवार की भोर में कुछ लोगों ने सड़क के किनारे उसका पड़ा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर केराकत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उमेश यादव मीठा बनाने का एक अच्छा कारीगर था। उसकी मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने माता पिता के दो संतानो में छोटा पुत्र था। उसकी 4 वर्ष की पुत्री है।





DOWNLOAD APP