जौनपुर: विद्यालय से घर लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में विद्यालय से घर लौट रही किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी किया। किशोरी की माँ की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम विद्यालय से छूटने के बाद अपने घर लौट रही थी। वह विद्यालय से कुछ दूर ही पहुंची थी कि मुस्तफाबाद गाँव निवासी प्रदुम व शिवकुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने पर आ गए। किसी तरह वह वहाँ से भागकर घर पहुंची। किशोरी ने माता पिता को सारी बात बताई व महिला हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
देर शाम पीड़ित किशोरी व उसकी माँ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने प्रदुम, शिवकुमार सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी एसटी, पास्को सहित छेड़खानी का केस दर्ज कर प्रदुम और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी दो अन्य आरोपी फरार है।