जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह को मुम्बई के कांदीवली में पूर्वांचल विकास परिषद द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

परिषद के संस्थापक मडिय़ाहूं निवासी शमसेर सिंह ने गत दिनों लोखण्डवाला कांदीवली में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल काव्य संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के जाने-माने कवियों व रचनाकारों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिंह को भी संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया था। जहां क्षेत्र के विधायक अतुल भातखल्कर के हाथों श्री सिंह को सम्मानित कराया गया।
इस मौके पर जनपद निवासी महाराष्ट्र के पूर्व विधायक राजहंस सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस सम्मान पर शुभचिंतकों ने श्री सिंह को बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP