मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्य सृजन के तत्वावधान में गोरेगांव मुंबई के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर काव्यसृजन की 68वीं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। काव्य सृजन के 68वीं काव्य गोष्ठी के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसकी जानकारी संस्था संरक्षक शिवप्रकाश जौनपुरी ने दी।
इस दौरान परिचर्चा, काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह के साथ-साथ काव्य सृजन द्वारा गोरेगांव में स्थित डिजायर सोसाइटी एनजीओ में रह रहे एड्स पीड़ित बच्चों से मिलकर संस्था ने अन्नदान किया। वहीं वरिष्ठ कवि, भारत काव्य मंच के अध्यक्ष पीएच दाशर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल ने अपने वक्तव्य में सभी कवियों की सराहना की व संस्था को साधुवाद दिया। अध्यक्षीय भाषण में कार्यक्रम अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी मुर्धन्य ने सभी कवियों की कविता पर प्रकाश डाला। संस्था के संरक्षक जौनपुरी ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
गोष्ठी में शिव प्रकाश जौनपुरी, रमाकान्त ओझा "लहरी", लाल बहादुर यादव "कमल" जवाहरलाल "निर्झर", अजय "बनारसी", हरीश शर्मा "यमदूत", राम सिंह, आनंद मिश्रा, विनीत शंकर, राजेश उपाध्याय "राजदार", मंगेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, आनंद पांडेय "केवल", शिवपूजन "बाबा पागल" संजय उपाध्याय, शिवम ओझा, आदर्श पांडेय, अल्हड़ असरदार, श्रीधर मिश्रा, सोनू "वियोगी", मनीष चंद्र देव, जितेंद्र चौहान "दिव्य", रुस्तम घायल, इंदु भोलानाथ मिश्र, सुमन महेंद्र तिवारी, राजकुमार वर्मा "अनाड़ी" आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

DOWNLOAD APP