जौनपुर। नगर पालिका परिषद के मैदान में रविवार को जन गण मन संस्था द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत महिला समिति का शपथ ग्रहण ‌कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ने कहा कि गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि जनगणमन संस्था ने समाजसेवा के क्षेत्र में किर्तिमान स्थापित किया है।

समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने पहल किया है। गरीब की मदद करने में उन्हें जो खुशी होती है। उसका वर्णन वह शब्दों में नहीं कर सकते।
इस मौके पर विजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, असलम शेर खान, पप्पू माली, संजय अस्थाना, निखिलेश सिंह, संजीव यादव आदि मौजूद रहें।




DOWNLOAD APP