जौनपुर में दो कार की सीधी टक्कर में पति-पत्नी की मौत, पांच घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के रायबरेली हाईवे पर फतेहगंज के पास शनिवार की सुबह करीब 6 बजे दो कार की सीधी टक्कर में दंपति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।
आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजीव बाग निवासी संदीप श्रीवास्तव 38 अपनी पत्नी मीनाक्षी व बेटी के साथ कार से लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। उनकी कार सुबह 6 बजे फतेहगंज के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रही इंडिका कार से टक्कर हो गई। संदीप श्रीवास्तव व उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।