जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा थलोई अंर्तगत भिखारीपुर गाँव स्थित सुजानगंज मार्ग पर गुरुवार की रात सड़क किनारे पुलिया की दीवार तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढ़े में दो वाहन गिर गए। सुजानगंज मार्ग पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पिकअप वाहन से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मार्शल तथा पिकअप वाहन को कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सुजानगंज मार्ग स्थित उक्त स्थान पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरे एक पिकअप वाहन को देखा। उससे थोड़ी ही दूर पर खेत में एक मार्शल जीप खड़ी थी। लोगों ने जब समीप जाकर देखा तो गाड़ी में एक युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँचे। क्रेन की मदद से पानी में गिरे पिकअप वाहन को बाहर निकला गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि बरामद वाहन पशुतश्कर गिरोह के हैं। मार्शल जीप में पीछे सीट नहीं है। गोबर गिरा हुआ है। दूसरे पिकअप वाहन की भी स्थिति ऐसी ही है।




DOWNLOAD APP