मड़ियाहूं, जौनपुर। गायत्री चेतना केंद्र के तत्वाधान में देल्हूपुर गांव में रविवार को एक कुंड के माध्यम से यज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। जिसमें देल्हूपुर, सुभाषपुर, सुदनीपुर के सैकड़ों की संख्या में भाई बहनों ने अपनी अपनी आहूतियाँ यज्ञ भगवान को समर्पित किया।
इस दौरान केंद्र प्रभारी सुनील मिश्रा ने कहा कि यह यज्ञ बसंत पर्व के अवसर पर किया जाता है। सात फरवरी से यज्ञ प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक चलेगा। क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सभी लोग यज्ञ में बढ़-चढ़क अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
मुख्य रूप से भगवान मिश्र, ओम नारायण मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, राजेश शास्त्री, अशोक मिश्र, हीरालाल मौर्या सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP