• अपना दल (ब) ने निकाली किसान जागरण यात्रा

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को अपना दल (ब) के तत्वाधान में किसान जागरण यात्रा निकाला गया। उक्त यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनोज कुमार शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष माता बदल तिवारी ने फीता काटकर किया।
उक्त किसान जागरण यात्रा जमालापुर बाजार, गोपालापुर, ठाठर होते हुए गौरीशंकर बाजार तक गया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार देश व प्रदेश में चुनाव के पहले बड़े बड़े वादे किए थे। चुनाव जीत जाने के बाद वादा भूल गए वादा सिर्फ चुनावी जुमला रह गया।
वर्त्तमान सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान बर्बाद हो रहा है। किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है। गन्ना किसानों का अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि जब तक खेती को उद्योग का दर्जा नही मिलेगा तब तक किसानों का भला नही होगा। जब तक किसान आयोग का गठन नही होगा तब तक किसानों का भला नहीं होने वाला है। इसके लिए देश व प्रदेश के किसानों को स्वयं आगे आना होगा और अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एआर वर्मा ने कहा कि जो किसानों की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव नायक पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पटेल, दिनेश कुमार मिश्र, आनंद पांडेय, लालजी तिवारी, मुनकु पटेल, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल व संचालन जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पटेल ने किया।




DOWNLOAD APP