जौनपुर: भाजयुमो ने शिवम को नगर उपाध्यक्ष व रहबर को बनाया मंत्री | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह व नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने वाजिदपुर दक्षिणी निवासी शिवम तिवारी को नगर उपाध्यक्ष व बलुआघाट निवासी रहबर अब्बास को नगर मंत्री नियुक्त किया है।
इस मनोनयन से अभिभूत शिवम ने नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उनके मनोनयन से जितेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र राजपूत, अंकित जायसवाल, शुभम कुमार, शुभम गोस्वामी, शेखर गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
वहीं रहबर अब्बास के बीते नगर निकाय चुनाव से लेकर अभी तक भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य पर नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रहबर ने कहा कि पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य वे करते रहेंगे।
मनोनीत शिवम तिवारी व रहबर अब्बास। |