• डा. आरएन सिंह को दी गयी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

  जौनपुर। जनपद निवासी डा. जितेन्द्र नारायण सिंह को इण्डियन होम्योपैथिक आर्गनाइजेशन (आईएचओ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. राम नारायण सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
डा. जेएन सिंह व डा. आरएन सिंह।
आईएचओ की बागडोर जिले के हाथ आने पर जिले के चिकित्सकों ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति होगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बंडेल (हुगली) में आयोजित अखिल भारतीय होमियोपैथिक कांग्रेस में देश के जाने-माने चिकित्सकों ने शोध प्रस्तुत किया।
गम्भीर बीमारियों के उपचार व होम्योपैथिक चिकित्सा के उत्थान पर भी मंथन किया गया। उक्त मौके पर सर्वसम्मति से आईएचओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष व डा. राम नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।





DOWNLOAD APP