जौनपुर। कांग्रेस कमेटी के बक्शा ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व एवं राजेंद्र यादव और देवराज पाण्डेय के सहयोग से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
रैली की शुरुआत गांधी प्रतिमा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश सिंह एवं जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक व चार पहिया वाहन से चल रहे थे। कार्यकर्ता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बक्शा से नौपेड़वा बाजार होते हुए धनियामउ बाजार तक रैली निकाली। शहीद जमीदार सिंह के स्मारक पर नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान राजेश विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, मनोज बिंद, सत्यम मिश्र, मुन्ना यादव, डॉ. एसपी यादव, राम कृष्ण मिश्र, नागेंद्र यादव, विशाल पांडेय आदि उपस्थित रहे। डॉ. विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP