जौनपुर: इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने विश्व प्रकाश को अध्यक्ष व राजन को चुना महामंत्री | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ का चुनाव रविवार को नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कैम्प कार्यालय सम्पन्न हई जहां मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह व पर्यवेक्षक राजेश श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक को अध्यक्ष व राजन मिश्रा को महामंत्री चुने जाने की घोषणा किया।
साथ ही आरिफ हुसैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता एवं विद्याधर राय विद्यार्थी उपाध्यक्ष, मेराज अहमद सचिव, सै. अरशद अब्बास कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके पहले संरक्षक आईबी सिंह ने सभी सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री के अलावा उनकी टीम को बधाई देते हुये संघ को मजबूत करने के लिये हमेशा तत्पर रहने को कहा।
इस अवसर पर जावेद अहमद, दीपक सिंह, अजीत सिंह, नितीश राहुल, राज सैनी सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। अन्त में निवर्तमान अध्यक्ष सै.हसनैन कमर दीपू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
जौनपुर में नवचयनित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ मौजूद इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के पदाधिकारीगण। |
इस अवसर पर जावेद अहमद, दीपक सिंह, अजीत सिंह, नितीश राहुल, राज सैनी सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। अन्त में निवर्तमान अध्यक्ष सै.हसनैन कमर दीपू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।