नई दिल्ली। प्रेरणा साहित्यिक मंच के तत्वावधान में आयोजित "एक शाम देश व साहित्य के नाम" कार्यक्रम जनकपुरी, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सूरजभान कटारिया रहे। अध्यक्षता देवेंद्र माझी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकिशोर उपाध्याय, अध्यक्ष (युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (न्यास), मनोज कामदेव, संजय कुमार गिरि, जगदीश मीना साहित्य सेवा फोटोग्राफी), राश दादा (अखिल भारतीय सहित्योपचार महाकुम्भ), अशोक कश्यप (नवांकुर साहित्य), ओमप्रकाश कल्याणे रहे।
कार्यक्रम में कुछ कृतियों का विमोचन हुआ जिसमें डाॅ. अतिराज सिंह द्वारा संकलित व संपादित साँझा काव्य पुस्तक काव्य - किसलय (11 कवि) भी था। इस संकलन में मुंबई के कवि हैं- डाॅ. अतिराज सिंह, डाॅ. देवनारायण शर्मा, श्री एनबी सिंह नादान, बिधुभूषण त्रिवेदी, नागेन्द्र नाथ गुप्ता, अनिल कुमार राही, कलकत्ता से महेन्द्र सिंह विनायक, बीकानेर से नरसिंह भाटी, नीरज गौड़ तथा उत्तर प्रदेश से रेनू सिंह व प्रीतम सिंह हैं।
साहित्य सृजन में संलग्न श्रेष्ठ सात मंच को सम्मानित किया गया। जिसमें युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (न्यास) नवांकुर साहित्य, अखिल भारतीय सहित्योपचार महाकुम्भ, साहित्य सेवा (फोटोग्राफी) मंच, नव सृजन साहित्य कला एवं संस्कृति मंच (न्यास), झारखंड साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच आदि हैं।
मुंबई से आए कवि अनिल कुमार राही तथा पत्रकारिता में मुंबई के ही विनय शर्मा 'दीप' को सम्मानित किया गया। अन्य कवियों को भी स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कवियों ने मनहर काव्य पाठ करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रेरणा दर्पण साहित्यिक मंच की संरक्षिका डाॅ. अतिराज सिंह की मुख्य भूमिका रही। उन्हें कई सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह आयोजक हरिप्रकाश पाण्डेय (प्रेरणा दर्पण साहित्यिक मंच) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




DOWNLOAD APP