जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बरईपार क्षेत्र के इशमैला गांव में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम 15 जनवरी तक संस्था द्वारा चलाया जाएगा। अध्यक्षता भुगृनाथ पाठक ने किया।
संस्था के उपाध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक कार्य करती रहती है। ठण्ड से बचाव के लिए गरीब को कम्बल वितरण किया जाता हैं। यह एक पुनीत कार्य है। मानवता की सेवा ही जीवन का उत्तम कार्य है। ठंड को देखते हुए ग्राम इशमैला बरईपार में वृद्ध महिलाओं को 150 कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बिभूहुति नारायण उपाध्याय, हदय नारायण, अतुल सिंह, विकास पाठक, डा. विरेन्द्र पाठक, राहुल, संजीव, राकेश पाठक, प्रेम चन्द्र पाठक, विमल, राम आचार्य, विनोद कुमार, सतेन्द्र अग्रहरि, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल जायसवाल ने किया।




DOWNLOAD APP