जौनपुर: भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ यात्रा 13 को आयेगी जौनपुर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मंदिर बचाने की बात करने वाले लोग अयोध्या से काशी तक मंदिर तोड़वा रहे हैं। ऐसी सरकार को जनता के बीच बेनकाब करने के लिये आम आदमी पार्टी ने बिगुल बजा दिया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्रा ने कहा कि पार्टी भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी हाईकमान ने 12 जनवरी से अयोध्या से यह यात्रा शुरू कर रही है जिसके लिये सभी कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुये हैं। 13 जनवरी को सुबह 11 बजे यह यात्रा जौनपुर पहुचेंगी।
इसी क्रम में मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि यात्रा को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ता जान से जुटें, ताकि भाजपा का पर्दाफाश किया जा सके। यहां मोदी व योगी सरकार अयोध्या और काशी की पहचान खत्म करना चाहती है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से निकाली जायेगी।