जौनपुर। घरेलू तथा सामाजिक हिंसा से मुक्त नारी जीवन के क्षेत्र में विकास कर सकती है। इंटरनेशनल सेंटर फॉम रिसर्च आन विमेन के अनुसार 15 वर्ष से 49 वर्ष की आयु की 40% महिलाएं किसी न किसी हिंसा में प्रभावित है। यह बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अभियान के जिला प्रभारी रमेश यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के कई आयाम है। इसके तहत घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा तथा यौन हिंसा प्रमुख रूप से आती है। किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करने में महिलाएं अक्षम सिद्ध हुई है। एक प्रतिशत महिलाओं ने ही अपने विरुद्ध हिंसा के विरोध में कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि हिंसा का प्रभाव घर के बच्चे पर भी पड़ता है। बच्चे डरपोक तथा मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसलिए घरेलू हिंसा के विरुद्ध न केवल महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी आगे आने की जरूरत है। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2018 तक चलाया जा रहा है।
जिसमें जनपद में कैंडल मार्च, जन जागरूकता रैली, विचार गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, फिल्म शो, ग्राम स्त्रीय समुदाय बैठक आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रमेश यादव ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को बराबर का दर्जा देना चाहिए। महिलाओं और पुरुषों के बीच कोई अंतर नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान में पुरुषों का भी योगदान होना चाहिए। यदि महिलाएं अपने सम्मान के प्रति जागरूक नहीं होंगी तो आने वाले दिनों में स्त्रियों के लिए और कष्टदाई होगा। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार, अमलेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP