जौनपुर: तीन लोगों के सबमर्सिबल का स्टारर व स्टेबलाइजर निकाल ले गए चोर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। ठंडी बढ़ते ही क्षेत्र में चोरों की सरगर्मियां बढ़ गई है। बुधवार की रात चोरों ने तीन किसानों के समर्सिबल पम्प का स्टार्टर, 10 केवीए का स्टेबलाइजर कमरे का ताला तोड़कर निकाल ले गए।
क्षेत्र के घोरहा गांव के शिक्षक श्री प्रकाश यादव और रामसेवक यादव का खेतों की सिंचाई के लिए बगल के रामपुर गांव में लगे व देहजुरी गांव के लाल साहब यादव के समर्सिबल पम्प वाले कमरे का ताला तोड़कर स्टार्टर व 10 केवीए का स्टेबलाइजर खोल ले गए।
चोरों ने सबमर्सिबल पम्प भी खोलने का प्रयास किया लेकिन वे सफल न हो सके। सुबह जानकारी होने पर उक्त भुक्तभोगियों ने थाने पर लिखित सूचना दी। ठंडी बढ़ते ही क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पहले ही छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान किसानों की नींद हराम कर दी है।