जौनपुर: साइंस एंड आर्ट एक्जीविशन में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- पालिकाध्यक्ष ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की किया सराहना
जौनपुर। सेंट जेवियर स्कूल हरखपुर में सोमवार को साइंस एंड आर्ट एक्जीविशन का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने किया। सर्वप्रथम श्रीमती टंडन ने प्रबंधक मनीष चन्द्रा के साथ बच्चों द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट का बखूबी अवलोकन किया।
पालिकाध्यक्ष ने बच्चों की सराहना की। बच्चे अपने द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट के बारे अतिथियों को जानकारी भी देते रहे। कड़ी मेहनत करके बच्चे अपने प्रोजेक्ट के बारे जिस उत्साह से जानकारी दे रहे थे देखते बन रहा था। इसके अलावा अभिभावकों के अंदर भी गजब का उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने प्यूरिफाइन, वाटर सिस्टम, रोबोटिक, स्मार्ट सिटी, घोष्ट रूम के अलावा अन्य प्रकार के प्रोजेक्ट बनाया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय शर्मा, लक्ष्मी मोहता, अमित पाठक, वीरेंद्र मिश्रा, प्रिंस सिंह, रवि गुप्ता, चेतना श्रीवास्तव, नबीला फरीदी, चंदा दुबे, आशीष विश्वकर्मा आदि शामिल रहे। पीयू मन्सरमानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।