जौनपुर: रालोद ने किसानों की समस्याओं को लेकर महामहिम को भेजा पत्रक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को पत्र प्रेषित किया। पत्रक के माध्यम से कहा गया कि किसानों को गन्ना उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य भुगतान किया जाय। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज अविलम्ब किया जाय।
गन्ना कैलेण्डर वितरण की खामियां दूर करते हुये किसानों को पर्ची वितरण सुलभ किया जाय। साथ ही डा. सिंह ने चेतावनी दी कि उपरोक्त मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी जनांदोलन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान डा. सिंह के साथ डा. एसए रिजवी, शमशेर अली, तारिक अली खान, बांके लाल शुक्ल, पारसनाथ यादव, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दुबे, सुनील सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।