• विधायक पारसनाथ यादव व गौरीशंकर ने​ वितरित किया कंबल

जौनपुर। जिले के परियावां के कुड़वा बरबसपुर गांव में द्वारिकामाई चैरिटेबल संस्था द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों व गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कं​बल वितरण गरीब व असहाय के लिए पुण्य का कार्य है। संस्था को ऐसे कार्यक्रम समय समय पर करना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर राजनाथ चौबे ने कहा कि अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों की सेवा कर रहा हूं। क्षेत्र के हर जरूरतमंदों के लिए मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
उन्होंने बताया कि संस्था करीब तीन साल से कैम्प लगाकर कम्बल वितरण करती आ रही है। जन सेवा ही हमारा प्रथम ध्येय है। अपनी माटी अपने लोगों के बीच सेवा करके सुकून पाता हूँ।
इस ​मौके पर राजनाथ चौबे, अशोक सिंह, सुनील त्रिपाठी, मुरलीधर चौबे, बैजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP