मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने जालंधर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर लिया है। कपिल शर्मा अपने शादी में काफी देरी से पहुंचे। उनके देरी से पहुंचने का कारण उनकी पगड़ी घर पर ही छूट गई थी। जिसे दोबारा लेकर आने में देरी हो गई।
कपिल शर्मा बुधवार की शाम 4.50 बजे अमृतसर से रवाना हो गए। कपिल शर्मा एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रेडीसन ब्लू से निकलकर यहां सवा चार बजे पहुंचे। जहां से व्हाइट मर्सिडीज कार में सवार होकर अमृतसर के होली सिटी एरिया में अपनी बहन पूजा देवगण के घर गए।
करीब 20 मिनट यहां रुकने के बाद कपिल शर्मा सभी घर की बेकसाइड से मर्सिडीज पर सवार होकर जालंधर की ओर रवाना हो गए। गाड़ी में कपिल शर्मा के अलावा एक सुरक्षाकर्मी व एक ड्राइवर था। कपिल शर्मा की मां जनक रानी, बहन पूजा देवगण व जीजा पवन देवगण अलग गाड़ी से जालंधर रवाना हुए। कपिल शर्मा ने अमृतसर में दूल्हे की ड्रेस नहीं पहनी। वह यहां से डेनिम पैंट व अपर पहनकर निकले। उन्होंने जालंधर पहुंचकर शादी की शेरवानी पहनी।
किदवंति के अनुसार बारात की राह में यदि दरिया आता हो तो यह अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि कपिल शर्मा घर से दूल्हे का लिबास पहनकर जालंधर नहीं गए। असल में अमृतसर से जालंधर जाते समय रास्ते में व्यास नदी पड़ती है। बीच में नदी आने की वजह से कपिल शर्मा अमृतसर से शेरवानी पहनकर नहीं निकले। यदि वे दूल्हे के लिबास में यानी शेरवानी पहनकर जाते तो उन्हें ब्यास दरिया में रुककर पूजा करनी पड़ती। संभवत: कपिल शर्मा इसलिए शेरवानी पहनकर नहीं गए, क्योंकि यदि वे ब्यास दरिया के समीप पूजा के लिए रुकते तो उनके फैन्स उन्हें घेर लेते। उन्होंने जालंधर में ही शेरवानी पहनी और विवाह के बंधन में बंध गए।
शादी स्थल को लाल और सफेद गुलाब और कलियों से सजाया गया था। रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद जयमाला और फेरों की रस्म अदा हुई। तड़के चार बजे गिन्नी की डोली रवाना हुई।

DOWNLOAD APP