मुंगराबादशाहपुर पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू को राज्यमंत्री व डीएम ने किया सम्मानित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- स्वच्छता में मुंगरा के पकड़ी द्वितीय वार्ड को मिला चौथा स्थान
नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018-19 के सर्वे में जिसमें जौनपुर जिले के सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के सभी वार्डों में मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी द्वितीय को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
स्वच्छता सर्वेक्षण में मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी द्वितीय ने चौथा स्थान प्राप्त करके नगर का गौरव बढ़ाने का काम किया। जिसमें नगर पालिका के चेयरमैन शिव गोविंद साहू व अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती को जिलाधिकारी अरविंद बंगाली मलप्पा व राज्यमंत्री गिरिश चंद्र यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित किए जाने के बाद नगर के अरविंद शाहू, धर्मेन्द्र सिंह, घनश्याम, विजय जायसवाल, सूर्यलाल जायसवाल, विनोद कुमार, आलोक गुप्त आदि शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।