जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा गांव में सबमर्सिबल के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से मां बेटी घायल हो गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में भर्ती कराया गया।

गुरूवार की सुबह सुमन पाण्डेय सबमर्सिबल चला रही थी। दूसरे पक्ष का अंकित पाण्डेय चलाने से मना किया। जिसको लेकर कहासुनी होने लगी। इसी मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सुमन पाण्डेय 37 वर्ष व उनकी पुत्री इस्मता पाण्डेय 18 वर्ष घायल हो गए। सुमन पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने अंकित पाण्डेय सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।





DOWNLOAD APP