जौनपुर: नरेन्द्र मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनना तयः विकास अग्रहरि | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- भाजयुमो की बैठक में तमाम बिन्दुओं पर हुई चर्चा
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संगठन में कार्य करने के लिये समन्वय व संवाद की आवश्यकता होती है।
इसी क्रम में नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें। युवाओं के माध्यम से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनना तय है।
बैठक का संचालन अभिनव ब्रह्म ने किया। अन्त में नगर महामंत्री मुकेश सोनी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शुलभ श्रीवास्तव, प्रशांत जायसवाल, आशुतोष सिंह, ऋषभ साहू, शुभम मौर्या, राम आशीष साहू, दिपांशु उपाध्याय, सतीश सेठ, आकाश गुप्ता, सतीश प्रजापति, संदीप सिंह, अरूण गुप्ता, रीता विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, शत्रुघ्न गुप्ता, आनन्द यादव, अनुज उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।