लखनऊ। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप धीरज भाई जायसवाल की मंत्रणा से कोयम्बटूर निवासी वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अटल गुप्ता को महाराष्ट्र की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी।
श्री जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में किये गये सफल प्रयासों को देखते हुये उन्हें महाराष्ट्र का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ को बिहार व उत्तराखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कानपुर निवासी वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष कपिल जायसवाल को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि महासभा को पूरा विश्वास है कि उपरोक्त पदाधिकारियों की प्रभारी पद पर नियुक्ति से उत्तर प्रदेश की तरह महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखण्ड व मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस आशय की जानकारी अशोक जायसवाल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।





DOWNLOAD APP