जौनपुर। सम्पादक मण्डल जौनपुर के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां सम्पादक सुभाष पाण्डेय के पिता के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि दिया। शोकसभा में कैलाशनाथ, साजिद हमीद, जय प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, आदर्श कुमार, शम्भूनाथ सिंह, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, डा. ब्रजेश यदुवंशी, मेंहदी हुसैन रिजवी, डा. प्रमोद वाचस्पति, सरदार जोगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र गुप्त, मोहर्रम अली, रऊफ खान, छोटे लाल सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, अरूण सिंह, शैलेन्द्र यादव, अरविन्द पटेल, परवेज, मो. नौशाद अली, अजीत सोनी, विकास सोनी, सूरज साहू, लालजीत डेमोस, संतोष सोनी, रामजी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।