जौनपुर। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिये घरों के बाहर आकर्षक रंगोली सजायी गयी। लोगों ने घरों के प्रवेश द्वार पर सायंकाल रंगोली सजायी जहां देखा गया कि महिलाओं व युवतियों ने तमाम तरह की आकर्षक आकृतियों को उकेरा।
जौनपुर नगर के ओलन्दगंज के फल वाली गली में
रंगोली बनाती तान्या साहू सहित उसकी बहन व भाभी।
पुराणों में रंगोली बनाकर देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के महत्व को बताया गया है। मान्यता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी जी उसी के घर में वास करती हैं जिनका घर पूरी तरह से स्वच्छ होता है। ऐसे में लोगों ने पहले से घरों की साफ-सफाई कर लिया था।
दीपावली के दिन भी सुबह से साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो गया, ताकि मां लक्ष्मी का प्रवेश उनके घर में हो सके। महिलाएं पूरे दिन श्रद्धा भाव से रंगोली बनाने में जुटी रहीं। बच्चों ने घरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी पूजा के लिये घर को तैयार किया।