प्रयागराज: समाज को मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं पर: अजितेश जायसवाल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
प्रयागराज। चिलबिला बाजार मांडारोड, प्रयागराज में जायसवाल युवा मंच उप्र के प्रदेश कार्यालय पर जायसवाल युवा मंच द्वारा सहस्त्रबाहु भगवान की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गई।
कार्यक्रम की शरुआत जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने भगवान सहस्त्रार्जुन की आरती कर सबके कल्याण के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में जनकल्याण हेतु भावना जगे और समाज द्वारा गरीब व जरुररतमंदों की मदद की जाय।
समाज को एकजुट करने पर बल देते हुए कहा कि जायसवाल समाज की उत्तर प्रदेश में 50 लाख से भी ज्यादा आबादी होने के बावजूद समाज से लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। हम युवाओं को एकजुट होकर इस कमी को पूरा करना होगा। इसके उपरांत मुठ्ठीगंज में गरीबों को प्रसाद स्वरुप हलुवा वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक जायसवा, रवि जायसवाल, अजय जायसवाल, रितेश जायसवाल, पावस जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में युवा समाज के लोग मौजूद रहे।