जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक नव दुर्गा मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमें 11 नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली अभियान के तहत जनपद में आने वाली चेतना रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा परिचर्चा हुई।
बैठक में जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि 11 नवम्बर को दोपहर में एक बजे चेतना यात्रा जिले के बदलापुर ब्लाक में प्रवेश कर जायेगी, जहां से जनपदीय नेतृत्व एवं सम्बंधित ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षकों का हुजूम बाइक जुलूस के रूप में शहर में सभा स्थल तक पहुंचेगा।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों से सम्पर्क किया जायेगा और सभी को 11 नवम्बर के इस चेतना यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, संगठन मंत्री संतोष बघेल, राम सिंह राव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, राजेन्द्र यादव, अश्वनी तिवारी, दिवाकर चौहान, अतुल सिंह, सतीश पाठक, दिनेश सिंह, भूपेश सिंह, अश्वनी सिंह, स्वतंत्र कुमार, नीतीश सिंह, आलोक रघुवंशी, सती राम, अजीत सिंह, दिनेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी ने किया।