ललितपुर। दीपावली के पर्व पर शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक ओपी सिंह ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च किया।

साथ ही लोगों को पटाखे न जलाने व स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील किया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारीद्वय ने भारी पुलिस बल के साथ घण्टाघर चौराहे से कटरा बाजार, शनिचरा चौराहा, आजाद चौक, शहजाद नदी के पुल, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा, स्टेशन होते हुये वापस गंतव्य स्थान तक भ्रमण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाजार में पालीथिन के क्रय-विक्रय पर नजर रखी। साथ ही नागरिकों को अपने आस-पास स्वच्छता रखने के लिये प्रेरित किया।
इस दौरान जनपद के तमाम स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक महोदय के साथ अपर आरक्षी अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी मौजूद रहे।