जौनपुर। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर भाजपा कार्यालय पर श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक सहज, सरल और प्रखर नेता खो दिया।

जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अनंत कुमार ने दक्षिण में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी जान से कार्य किया। विधायक दिनेश चौधरी ने उन्हें जनता का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि आम चुनाव में स्वतंत्र वेबसाइट का प्रयोग करने वाले पहले नेता था।
इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांके लाल सोनकर, ईश्वर देव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, सुशील मिश्रा, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, मेनिका सिंह, मनोज दूबे, सुनील सेठ, पूनम विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।