शाहगंज, जौनपुर। पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ा। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।

यह बातें सेंट थॉमस इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य फा . एन्टोनी रोड्रिक्स ने बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में रस्साकसी, रिले रेस, स्लो साइकिल रेस, चार टाँग की दौड़ व बॉम्बिंग द सिटी, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मेकप कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिमसें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अव्वल छात्रों को प्रधानाचार्य फा. एन्टोनी रोड्रिक्स ने पुरस्कृत किया।
संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता साइमन पीटर व आभार फा. सोनू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय सिंह, पवन गुप्ता, अनुराग मिश्रा, अनिल सिंह,  राजेश कुमार गुप्ता , समरजीत मसीह, बीपी जॉन, मोनिका मोनिस, चन्द्रशेखर, डेनिस सर, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।