नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता द्वारा चार मंडल अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। जिसमें मुंगराबादशाहपुर नगर के सूरज कुमार गुप्ता, बेलवार के समर पटेल व पंवारा राजकुमार साहू तथा सुजानगंज के बड़े लाल पटेल को मनोनीत किया गया।

उक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशंसा व्यक्त की तथा बधाई देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के उक्त पदधिकारियों के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों मे मृत्युंजय प्रताप सिंह, अजय सिंह, राजीव केसरी, लवकुश गुप्ता, अरुण सिंह, सूर्य लाल जायसवाल, राजू पटेल आदि रहे।