जौनपुर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के निशान गांव में शुक्रवार की रात लोरिक यादव पुत्र राजदेव यादव उम्र 32 वर्ष घर में छत में लगे चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह देर तक दरवाजा बंद देख जब परिजन लोरिक को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज न आने पर खिड़की देख परिजन दंग रह गए। इसकी सूचना थाने पर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरिक टेम्पो चलाता था। लोरिक के पास एक पुत्र और दो पुत्री भी है। ग्रामीणों का कहना है कि लोरिक शराब भी पीता था। जिसकी वजह से टेम्पो की क़िस्टल नहीं दे पा रहा था। हो सकता है कि इसीलिए फांसी लगा आत्महत्या कर ली हो। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।