जौनपुर: ग्रामीण पत्रकारों ने शेष नारायण पाठक के निधन पर जताया शोक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा/नौपेड़वा, जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण पाठक के निधन पर ग्रामीण पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सिकरारा में पत्रकार लल्लन उपाध्याय की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। लल्लन उपाध्याय ने कहा कि शेष नारायण पाठक ने पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बताया कि उनका पत्रकारिता जगत में अलग स्थान था। इस मौके पर शरद सिंह, सुशील सिंह, विनोद यादव, अनिल यादव, मनोज यादव, गुड्डू सिंह, शिवाकांत तिवारी, राजेश, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं नौपेड़वा में शेष नारायण के निधन पर नौपेड़वा पत्रकार संघ ने शोकसभा आयोजित किया। उपस्थि लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक व्यक्त करने वालो में ओमकार मिश्रा, विक्की सिंह, अजय निगम, रिंकू, रतनलाल आर्य, विनोद पाल, अशोक आदि रहे।