बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर तहसील में सोमवार को कांग्रेसियों ने जर्जर नहर की स्थिति को सुधारने को लेकर महामहिम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे ने किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने कहा कि लघु डाल नहर खंड जौनपुर द्वारा गोमती नगर की स्थापना सन् 1969 में की गई थी। किसानों की आवश्यकताओं को देखते हुए ग्राम बक्खोपुर मे अस्थाई पावर हाउस की स्थापना सन् 2015 में की गई जिसके साथ 10 क्यूसेफ 150 हॉर्स पावर एवं 5 क्यूसेफ 75 हॉर्स पावर का पंप मशीन भी लगाया गया था। जिसके बाद स्थापना की कुछ दिन तक किसानों की सिंचाई का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। 48 वर्ष पूर्व निर्मित होने के कारण नहर जीर्ण-शीर्ण से अवस्था में पहुंच गई।
लगभग 6 घंटे चलने के बाद नहाने पहुंचा पानी टूटी नहर की वजह से वापस गोमती नदी में पहुंच जाता है जिससे बक्खोपुर, छंगापुर, चकपंडिहा, सलामतपुर, चबरी, कटहरी, लेदुका, देवरिया, बीरभानपुर, बरबसपुर, बेलावों व प्राणपट्टी सहित अन्य गांव के किसान अपने आप को बेबसी व बेसहारा महसूस कर रहे है। ऐसे में 600 हेक्टेयर कृषि भूमि पर कृषि कार्य हो पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है।
प्रदर्शन के दौरान राजेश तिवारी, पिंटू सिंह, डॉ. सुभाष तिवारी, सुरेश्वर तिवारी, तूफानी तिवारी, विवेक यादव, महेश उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, रमेश कुमार पाठक, सुशील तिवारी आदि उपस्थित रहे।