जौनपुर: टेम्पो की चपेट में आने से अधेड़ घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। टेम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी जियालाल (45) पुत्र राम पलट मंगलवार की रात अपनी बाइक से घर जा रहा था। नहरनपुर गांव के समीप टेम्पो की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।