जौनपुर: सपा की मासिक बैठक में हुई लोकसभा चुनाव पर चर्चा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बूथ जीतो-चुनाव जीतो पर जोर देते हुये चर्चा की गयी।
जौनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में उपस्थित सपाजन। |
इसी क्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव सहित विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल के अध्यक्ष, वरिष्ठ सपाजनों ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
इस अवसर पर सोचन राम सोनकर, पूनम मौर्या, सुशील श्रीवास्तव, सीमा खां, माला शुक्ला, चन्दन सरोज, मालती निषाद, शबनम खां, ऋषि यादव, शैलेन्द्र यादव, शिशु, मो. आसिफ शाह, हर्षित, रामानन्द यादव, सुभाष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।