जौनपुर। गोविन्द ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा करने के साथ ही इन्द्र के अभिमान को भी नष्ट कर दिया। उसी समय से दीपावली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इसी को लेकर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की गयी।

श्री रसिया संकीर्तन मण्डल के संस्थापक स्व. गजेन्द्र सिंह के ढालगर टोला स्थित आवास पर उनके पुत्र शशांक सिंह रानू द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। इसके पहले डा. जीसी चौबे, शम्भूनाथ टण्डन, अमरनाथ मिश्र, अवनीन्द्र तिवारी, ज्ञान जायसवाल, विद्याशंकर प्रजापति सहित अन्य ने भवगवान श्रीकृष्ण के सुन्दर भजनों को प्रस्तुत करके वातावारण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात श्री गोवर्धन जी का षोडशोपचार पूजन राज नरायन शुक्ल व डा. रजनीकान्त द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। साथ ही गोवर्धन जी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर महन्थ महेन्द्र दास, रवि मिंगलानी, हरदेव सिंह, संजय पाठक, विनय बरौतिया, राजेश सिंह, नीरज उपाध्याय, अनिल प्रजापति, सुनील यादव, डा. विकास रस्तोगी, रत्नेश, किशोर ओझा, निशाकान्त द्विवेदी, अल्का उपाध्याय, यवनिका सिंह, कुमुद पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक शशांक सिंह रानू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।