जौनपुर: किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीडि़त के साथ एसपी से मिलकर परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना २६ नवंबर की शाम की है।
गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर का आरोप है कि वह २६ नवंबर की शाम को खेत की तरफ गया था। जहां गांव के ही दो युवकों ने उसका मुहं दबाकर उठा लिया और सीवान में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह घर पहुंचा और अपने दादा को घटना की जानकारी दी। किशोर के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
पीडि़त किशोर अपने दादा के साथ थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को पीडि़त के साथ परिवार के लोगों ने एसपी से मिलकर घटना की तहरीर दी। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।