• युवा समाजसेवी रतन साहू ‘भाई जी’ को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर चेतना महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सहित जिला इकाई की नयी कमेटी की घोषणा कर दी गयी। घोषणा के अनुसार जौनपुर के युवा समाजसेवी रतन साहू उर्फ भाई जी को प्रदेश सचिव एवं समाजवादी पार्टी के नेता एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू को जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
जौनपुर के संजीव साहू को जिलाध्यक्ष व रतन साहू भाई जी को
प्रदेश सचिव का मनोनयन पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरायन साहू।
दोनों युवाओं को यह जिम्मेदारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राम नरायन साहू ने दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक माह के अन्दर जिले का गठन करके प्रदेश कमेटी को अवगत कराया जाय। लखनऊ में हुये मनोनयन पर गृह जनपद लौटे उपरोक्त पदाधिकारियों का स्वजातीय बंधुओं सहित तमाम शुभचिंतकों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि संजीव साहू के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समाज को और मजबूती मिलेगी।
उक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में यशपाल गुप्ता एडवोकेट, सुधीर साहू, केवल चन्द्र बैंकर, सूरज साहू, रतन साहू बाबाजी, इं. रमेश चन्द्र, बिन्देश्वरी प्रसाद साहू, संजय साहू एडवोकेट, विजय साहू, सतेन्द्र साहू सभासद, अंतिम साहू, शिवकुमार साहू, अशोक बैंकर, रोहित बैंकर, मिशोरी लाल साहू, जय कुमार साहू, नवीन साहू प्रधान सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।