• डॉ. शकुंतला यादव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अवध यादव ने पूरी टीम के साथ बच्चों का किया हेल्थ चेकअप
  • किसी भी मजबूत राष्ट्र के नींव की ईंट हैं बच्चे: प्रधानाचार्य

जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. शकुंतला यादव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अवध यादव ने पूरी टीम के साथ बच्चों का हेल्थ चेकअप किया।

डॉ. राम अवध यादव ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर आज पूरा विश्व जागरूक है। आप सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहें। विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह और विख्यात सिंह ने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद का एकमात्र विद्यालय है जो अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है। उन्होंने डॉ. शकुंतला यादव और डॉ. राम अवध यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा समय-समय पर बच्चों का हेल्थ चेकअप किया जाता है। इसके प्रति विद्यालय परिवार आपका सदैव ऋणी रहेगा।

बाल दिवस के बारे में बच्चों को बताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि बच्चों को किसी भी मजबूत राष्ट्र के नींव की ईंट माना जाता है। बच्चे छोटे होते हैं लेकिन राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन क्षमता रखते हैं। बच्चे आने वाले कल के जिम्मेदार नागरिक हैं क्योंकि देश का विकास आने वाले बच्चों के हाथ में है। बाल दिवस उत्सव परिवार, समाज और देश में बच्चों के महत्व को याद दिलाता है। 14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरु जी का बच्चे से बहुत अधिक लगाव था इसलिए बच्चे उनको चाचा नेहरू बुलाते थे।
विद्यालय की शिक्षिका शक्ति राय, सारिका सिंह, अर्चना पाण्डेय ने बाल दिवस के बारे में बताया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल कूद, निबंध एवं तमाम उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्रों को हरे पौधे वितरित किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लिया। एडमिन ग्रुप के हर्ष सिंह, कविता पाठक, कंचन, अभिनव, आनंद सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।