जौनपुर: जेसीआई क्लासिक ने वृद्धाश्रम में मनायी दीपावली | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई क्लासिक द्वारा संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर की उपस्थिति में नगर के प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
इस मौके पर श्री बैंकर ने कहा कि दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि एवं वैभव का है। यह पर्व हमें अन्धकार से प्रकाश की ओर का संन्देश भी देता है। हम सब यहां रह रहे लोगों को फल व मिठाई भेंट करके इस त्योहार की खुशियां बांट करके अपनेपन का अहसास कराना चाहते हैं।
इस अवसर पर विष्णु सहाय एडवोकेट, अजय गुप्ता, संजीव साहू, अमित पाण्डेय, राजीव साहू, इं. हसन अब्बास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संजीव साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।