जौनपुर: रविचन्द्र यादव बनाये गये जिला कबड्डी संघ के सचिव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
रविचन्द्र यादव सचिव जिला कबड्डी संघ। |
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहदीगंज मड़ियाहूं में आयोजित जिला कबड्डी चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरूष) के पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह ने जौनपुर में कबड्डी खेल के विकास के लिये जिला कबड्डी चैम्पियनशिप के संयोजक रविचन्द्र यादव को जनपद का जिला सचिव बनाया।
साथ ही आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में जौनपुर की टीम को प्रतिभाग करने की अनुमति भी प्रदान किया।